![]()
छठी बटालियन आरएसी के तीन पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
छठी बटालियन आरएसी के तीन पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर ने इस सम्मान की घोषणा की है।
सम्मान पाने वाले अधिकारियों में प्लाटून कमांडर बृजराज सिंह, प्लाटून कमांडर शिवचरण मीणा और सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल शामिल हैं। यह पदक राजस्थान पुलिस दिवस परेड के दौरान प्रदान किया जाएगा।
बृजराज सिंह वर्तमान में बटालियन की ‘जी’ (एसटीएफ) कंपनी के प्रभारी हैं। शिवचरण मीणा एफ कंपनी हॉल कैंप जिला करौली में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। बाबूलाल मीणा हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं।
छठी बटालियन आरएसी धौलपुर के कमांडेंट विकास सांगवान ने कहा कि यह पदक इन कर्मियों की कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने बटालियन के सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को इसी प्रकार निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments