![]()
मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल के ट्रांसफर के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
हनुमानगढ़ मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत विनोद कुमारी का ट्रांसफर अन्यत्र किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल प्रांगण के समक्ष एकत्रित होकर ना
मांग के संबंध में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद नव पदस्थापित प्रधानाचार्य को गेट के बाहर ताला जड़कर ज्वाइनिंग करने से रोक दिया। वहीं,ग्रामीणों ने चेतावनी दी की अगर कल तक ट्रांसफर निरस्त नहीं किया तो वो स्कूल के बाहरी गेट पर बुधवार को ताला जड़कर बच्चो के साथ धरने पर बैठेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत विनोद कुमारी का ट्रांसफर हनुमानगढ़ जिले के गांव देवासर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार विनोद कुमारी ने प्रिंसिपल पद पर रहते हुए स्कूल का काफी सुधार किया।
उन्होंने गांव की जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करते हुए उनको खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया। इसके फलस्वरूप स्कूल की टीम सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में लगातार 2 वर्ष से जिला, राज्य स्तर पर विजेता रही। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रही टीम में भी स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह सब प्रिंसिपल विनोद कुमार के प्रयासों से ही सम्भव हो पाया। इसके साथ-साथ प्रिंसिपल विनोद कुमारी के प्रयासों से इस वर्ष राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी भी गांव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल को मिली है।
ग्रामीणों ने मांग की कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के साथ गांव की बच्चियों के भविष्य के लिए विनोद कुमारी का ट्रांसफर निरस्त कर उन्हें गांव मक्कासर के स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर यथावत रखा जाए। इस मौके पर राजपाल सिंह, चरणजीत सिंह, राजेन्द्र सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments