मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क आयुर्वेद शिविर आयोजित किया गया।
केन्द्र सरकार के आयुष विभाग के निर्देश पर 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में नि:शुल्क आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में एमएनपी आयुर्वेद औषधालय एवं अनुसंध

शिविर में आए मरीजों को फ्री इलाज दिया गया
शिविर में मौसमी बीमारियों के साथ जोड़ों के दर्द, सोरायसिस, अम्लपित्त, माइग्रेन, फैटी लिवर समेत कई बीमारियों के मरीजों को इलाज दिया। साथ में बल्ड प्रेशर, थायराइड, लीवर की जांच समेत अन्य बीमारियों को लेकर परामर्श और खान-पान सम्बंधी जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी वैद्य सतीश जैमिनी ने बताया कि बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सामाजिक सरोकारों के तहत महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में कैंप लगाया गया। जिसमें सुबह से ही मरीजों की आवाजाही बनी रही।

इस दौरान कम्पाउंडर भगवान सहाय शर्मा, नर्सिंग आफिसर हर्षिता शर्मा, जयपुर से आए जेपी खण्डेलवाल व महर्षि च्वयन हर्बल हेल्थ केयर की टीम का सहयोग रहा। शिविर में इलाज के लिए सभी मरीजों को औषधालय द्वारा सभी प्रकार की दवाइयां फ्री दी गई।
बता दें कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा धार्मिक गतिविधियों के अलावा समाज के अभावग्रस्त लोगों के लिए सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में कई प्रकार के सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सुलभ तरीके से इलाज व अन्य सुविधाएं मिल रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments