![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोयब खान।
अलवर के धोलीगढ़ थाना क्षेत्र के गोठड़ा खुर्द गांव में पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी को सेक्सटॉर्शन कर साइबर ठगी करने के आरोप में अरेस्ट किया। जिसके मोबाइल से न्यूड वीडियो और ऑनलाइन रकम लेने के सबूत मिले। जिससे पता चला कि मौलवी ने सेक्सटॉर्शन के ज
थानाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सुचना मिली कि ग्राम गोठडा खुर्द मे पहाड की तलहटी में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए सेक्सटोर्शन के माध्यम से साईबर ठगी करने में लगा है। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सोयब खान पुत्र निजामुदीन निवासी निचला गोठडा थाना धोलागढ देवी को पकड़ा। जिसके पास एक मोबाइल फोन मिला। जिसके बांग्लादेश के कई नम्बरों पर एंव अन्य नम्बरों पर आरोपी की ओर से बनाए गए पीड़ित व्यक्ति एंव न्यूड वीडियो, लड़की के स्क्रीन फोटो, विडियो मिले। पीड़ित व्यक्ति से BKASH APP के जरिए पैसे प्राप्त करने के मैसेज चैटिंग में मिले। इस प्रकार आरोपी की ओर से कई लडकियों के साथ न्यूड वीडियों रिकॉर्ड कर उनको सोशल मिडिया पर अपलोड करने एंव उनके परिजनो को भेजने की धमकी देकर जबरन पैसों की ठगी की जा रही थी। उक्त व्यक्ति ग्राम गोठडा मदरसे में टीचर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments