☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। पुलिस की लाठी से महिला का फूटा सर।

जैसलमेर की लोहार बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध के चलते संघर्ष हो गया। लोगों ने पुलिस पर लाठी बल का प्रयोग करने के आरोप लगाए। पुलिस की लाठी से 2 लोगों को गंभीर चोटें आई जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

.

पुलिस ने लोगों के विरोध के चलते करीब 20 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। माहौल ज्यादा बिगड़ता देख एसपी अभिषेक शिवहरे खुद मौके पर पहुंचे और हालात जाने। एसपी ने बताया कि स्मार्ट लगाने के दौरान झड़प हुई है और पुलिस की वर्दी भी लोगों ने फाड़ी है और कॉन्स्टेबल के भी लगने की खबर है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और माहौल शांत है।

लोहार बस्ती में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

लोहार बस्ती में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

गौरतलब है कि जैसलमेर शहर में स्मार्ट लगने शुरू हो गए हैं। सभी सरकारी आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद मंगलवार को स्मार्ट मीटर CMHO ऑफिस के पास स्थित लोहार बस्ती में लगाने के लिए ठेकेदार के लोग गए। उस दौरान लोगों ने अपने घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। माहौल बिगड़ते देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान विवाद ज्यादा बढ़ गया और ठेकेदार के लोगों, पुलिस व आम लोगो में झड़प हो गई।

महिला का फूटा सर, बिगड़ा माहौल

इस दौरान लोगों ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने जब बल प्रयोग किया तो एक बुजुर्ग महिला पप्पू देवी के सिर में पुलिस ने डंडा मारा जिससे वो गंभीर घायल हो गई। महिला के सर से खून बहता देख भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस से भिड़ गई। मौके पर हालत बिगड़ गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने मौके से 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने लोहार बस्ती में पैदल परेड करके शांति बहाल करवाई। हालाँकि लोग स्मार मीटर लगाने से साफ मना कर रहे हैं।

लोहार बस्ती के लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

लोहार बस्ती के लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक शिवहरे।

मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक शिवहरे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading