जयपुर के विद्याधर नगर स्थित सिनेमा हॉल में सोमवार सुबह बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर धार्मिक फिल्म “महावतार नृसिंह” का सामूहिक दर्शन किया।
जयपुर के विद्याधर नगर स्थित सिनेमा हॉल में सोमवार सुबह बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर धार्मिक फिल्म “महावतार नृसिंह” का सामूहिक दर्शन किया। यह आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, भक्ति और चरित्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।
इस विशेष अवसर पर जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम के ब्रह्मचारी भक्तगण उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर कीर्तन, भजन और नृत्य किया। इससे माहौल भक्ति-रस में सराबोर हो गया। भक्तों ने बच्चों को प्रह्लाद महाराज की दृढ़ भक्ति, निडरता और भगवान की शरणागति की शिक्षाएं समझाईं।

भक्तों ने बच्चों को प्रह्लाद महाराज की दृढ़ भक्ति, निडरता और भगवान की शरणागति की शिक्षाएं समझाईं।
फिल्म “महावतार नृसिंह” देश-विदेश में सराही जा रही है। यह एनिमेशन के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उपलब्धि मानी जाती है। अब तक लाखों लोग इस फिल्म को देख चुके हैं। इसे बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया है। प्रमुख समाचार पत्रों और समीक्षकों ने इसे सनातन संस्कृति से जोड़ने वाली प्रभावशाली प्रस्तुति कहा है।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पौराणिक आदर्शों से जोड़ना था। साथ ही उनमें नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता के प्रति रुचि जागृत करना था। अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments