☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। युवक गणपत सिंह पर युवती के किडनैप करने के आरोप।

जैसलमेर के म्याजलार थाना इलाके में बीती रात 2 बजे एक युवक ने घर में सो रही युवती का किडनैप कर लिया। दो गाड़ियों में भरकर हथियारों के साथ आए बदमाशों के साथ युवक गणपत सिंह (27) ने दुर्गा कंवर उर्फ लिछु कंवर (23) को किडनैप किया। बदमाशों ने परिजनों के विर

.

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई मगर अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस युवती व बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गणपत सिंह अपनी सगाई दुर्गा कंवर से तोड़ने से नाराज था और उसका बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

युवती के पिता दान सिंह के साथ बदमाशों ने की मारपीट।

युवती के पिता दान सिंह के साथ बदमाशों ने की मारपीट।

सगाई तोड़ने से नाराज था युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक गणपत सिंह पुत्र गेमर सिंह, निवासी, रतरेडी, गिराब थाना, बाड़मेर की सगाई 2017 में म्याजलार गांव की आम्ब सिंह की ढाणी निवासी दान सिंह की बेटी दुर्गा कंवर उर्फ लिछू कंवर पुत्री दान सिंह के साथ हुई थी। मगर किसी कारण से दोनों की सगाई साल 2022 में तोड़ दी गई। इसको लेकर गणपत सिंह काफी नाराज था।

रात 2 बजे के बाद दिया घटना को अंजाम

म्याजलार निवासी ओमकार सिंह ने बताया- आम्ब सिंह की ढाणी में बीती रात करीब 2 बजे के बाद दो गाड़ियों में हथियारों के साथ 15 लोग ढाणी में घुसे। दान सिंह के घर में बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए युवती दुर्गा कंवर को किडनैप किया। परिजनों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ियों में युवती को लेकर फरार हो गए। परिजनों ने म्याजलार थाहा पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

शहर कोतवाली पहुंचे म्याजलार गांव के ग्रामीण।

शहर कोतवाली पहुंचे म्याजलार गांव के ग्रामीण।

पुलिस कर रही तलाश

म्याजलार थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया- घटना की जानकारी मिलने पर रात को ही पुलिस टीम मौके पर गई और घटना की जानकारी ली। हमने नाकाबंदी आदि करके CCTV आदि की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों के ठिकानों आदि पर भी दबिश दी जा रही है वहीं उसके मिलने वालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading