पाली के इंद्रा कॉलोनी रपट से नदी में गिरे युवक का शव सोमवार तीसरे दिन भी नहीं मिला तो लोग शिवाजी सर्किल चौराहे पर रास्ता जाम कर विरोध जताते हुए।
पाली शहर के शिवाजी सड़क चौराहे पर सोमवार दोपहर को लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्होंने रास्ता खोला और नदी में

पाली शहर के शिवाजी सर्किल पर सड़क पर रास्ता जाम कर बैठी महिलाएं।
दरअसल पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी से गुजरने वाली बांडी नदी की रपट पर 6 सितम्बर की शाम को गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान इंद्रा कॉलोनी निवासी 35 साल का विजय सिंह पुत्र नाथूसिंह रावणा राजपूत और 32 साल का ललित पुत्र हरिराम सैन नदी में गिर गए थे। जिनकी तलाश के लिए SDRF तीन दिन से रेस्क्यू में जुटी है। सोमवार सुबह घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर बांडी नदी में नाकोड़ा मार्बल की तरफ नदी से होकर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास विजय सिंह पुत्र नाथूसिंह रावणा राजपूत की बॉडी मिली। लेकिन दोपहर तक भी ललित सैन नहीं मिला। ऐसे में नाराज परिजन और कॉलोनीवासी सोमवार दोपहर को शिवाजी सर्किल चौराहे पर पहुंचे। यहां सड़क पर बैठ उन्होंने रास्ता जाम किया। जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाए। मौके पर टीपी नगर, कोतवाली पुलिस, कालिका पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक यहां जाम लगा रहा। ऐसे में वाहन की कतार लग गई। स्कूल बस को जाने दिया गया। समझाइश के बाद सभी यहां से उठे और अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गए और रेस्क्यू में तेजी लाकर जल्द ललित को ढूंढने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां लोगों की भीड़ रही।

पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद सभी कलेक्ट्रेट जाते हुए।

पुलिस की समझाइश के बाद स्कूल बस को जाने देते हुए।

महिलाओं ने समझाइश करते हुए पुलिस।

रास्ता जाम करने के चलते शिवाजी सर्किल से नया गांव रोड पर लगी वाहनों की कतार।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments