![]()
जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक रिकवर की हैं। पकड़े गए दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं जिन के खिलाफ पूर्व में वाहन चोरी और लूट के मामले द
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को संजय मार्केट सांगानेरी गेट जयपुर निवासी अफसार कुरेशी ने एक रिपोर्ट माणक चौक थाने में दर्ज कराई। की उसकी बाइक हीरो डिलक्स RJ14-ZD-5612 को अज्ञात चोर चुराकर ले गया।इसी प्रकार 6 सितम्बर कूचबिहार पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत बर्मन ने दूसरी रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस में बताया कि वह रात में पैदल पैदल जौहरी बाजार में जा रहा था उसी समय एक मोटरसाईकिल सवार लडका पीछे से आकर झपट्टा मारकर उसका मोबाईल छीन कर भाग गया। पुलिस ने दोनों एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई।
गठित पुलिस टीम ने घटना स्थलों के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखकर विश्लेषण किया गया। जिस से पुलिस को पता चला की मोबाइल छीनने की वारदात में प्रयोग ली गई बाइक चोरी की हैं। जिस पर पुलिस टीम ने बदमाशों को चिन्हित कर उन्हें डिटेन किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध करना स्वीकार किया जिस के बाद पुलिस ने सोहेल अख्तर व सलमान उर्फ सुलेमान को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक,लूटे गए मोबाइल रिकवर किये।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments