मरू गंगा लूणी नदी एक बार फिर उफान पर है। तेज बहाव के चलते नदी का पानी बालोतरा शहर के छत्रियों का मोर्चा स्थित बीओटी पुल के ऊपर से बहना शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन जसोल से बालोतरा जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है।
प्रशासन ने लगाई बैरिकेडिंग
जनहानि से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने छत्रियों का मोर्चा मार्ग पर दोनों ओर कंटिली झाड़ियां और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को सील कर दिया है। मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात है और लोगों को वहां से गुजरने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

नदी देखने उमड़ी भीड़
बीओटी पुल पर से लूणी का पानी गुजरते देख बालोतरा शहरवासी बड़ी संख्या में छत्रियों का मोर्चा पर पहुंच रहे हैं। पुल से पानी बहने का नजारा देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
बीओटी पुल बंद होने के कारण जसोल, सिवाना और जालौर की ओर जाने वाले वाहनों को प्रशासन ने समदड़ी रोड स्थित मेगा हाईवे ओवरब्रिज से डायवर्ट किया है। वाहन चालक अब इसी मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे।
लूणी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी तरह की जनहानि या हादसा न हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments