☜ Click Here to Star Rating


सीकर में सांवली सर्किल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा की जिला कार्यशाला के दौरान हंगामा हो गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जैसे ही कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा कार्यलय पहुंचे तो राधाकिशनपुरा मोहल्ले के लोगों ने उनकी गाड़ी

.

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की गाड़ी घेरकर बैठे लोग।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की गाड़ी घेरकर बैठे लोग।

गुस्साए लोगों ने सड़क की चौड़ाई करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच मंत्री ने गाड़ी से नीचे उतरकर लोगों से समझाइश की। जिसके बाद झाबर सिंह खर्रा को पैदल ही भाजपा कार्यालय जाना पड़ा। राधाकिशनपुरा के लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के परिचित के मकान को छोड़ दिया गया है, जबकि अन्य लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं। यह राधाकिशनपुरा के लोगों के साथ अन्याय है। सभी लोगों के मकानों पर बराबर की कार्रवाई होनी चाहिए।

जिलास्तरीय कार्यशाला में बैठे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व अन्य भाजपा नेता।

जिलास्तरीय कार्यशाला में बैठे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व अन्य भाजपा नेता।

भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर सेवा पखवाड़ा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। भाजपा के जिला मीडिया सयोंजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में जिलेभर के अनेक जनप्रतिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला में जिलेभर के अनेक जनप्रतिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading