☜ Click Here to Star Rating


हनुमानगढ़ टाउन की बिहारी बस्ती, वार्ड 45 में अवैध शराब बिक्री का विरोध।

हनुमानगढ़ टाउन की बिहारी बस्ती, वार्ड 45 में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आक्रोशित नागरिकों ने गुरुवार देर रात को सड़क जाम कर दी। जाम लगाने वाले नागरिकों ने पिछले दिनों बिहारी बस्ती में नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या की घटना को लेकर भी रोष जताया।

.

उन्होंने आबकारी विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही एक घटना ने रिश्तों को तार-तार कर दिया था। एक जने ने अवैध ब्रांच से शराब खरीदकर मासूम से रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अवैध ब्रांच को बंद नहीं करवाया गया तब तक आंदोलन किया जाएगा।

अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आक्रोशित नागरिकों ने जाम की सड़क।

अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आक्रोशित नागरिकों ने जाम की सड़क।

जाम लगाने की सूचना मिलने टाउन थाना पुलिस के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित नागरिकों से समझाइश के प्रयास किए। जाम लगाकर विरोध दर्ज करवा रही महिलाओं का आरोप था कि बालिका से रेप के बाद हत्या की घटना के बाद वार्ड 45 में संचालित शराब की अवैध ब्रांच को आबकारी विभाग ने बंद करवा दिया था, लेकिन गुरुवार शाम को दोबारा शराब की अवैध ब्रांच खोलकर शराब की बिक्री की गई।

उन्होंने मांग की कि उक्त दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर अवैध शराब बरामद होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आक्रोशित नागरिकों की मांग अनुसार आबकारी विभाग ने दुकान ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन दुकान में अवैध शराब नहीं पाई गई। इस पर आक्रोशित नागरिकों ने जाम खोल दिया।

इस मौके पर आबकारी निरीक्षक प्रिंसदीप, प्रहराधिकारी अमर सिंह, टाउन थाना से एएसआई राजवीर, निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading