![]()
विश्नोदा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओशो ट्रेड फ्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।
धौलपुर के विश्नोदा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओशो ट्रेड फ्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के सामने सात प्रमुख मांगें रखी हैं।
कर्मचारियों की पहली मांग है कि सभी वर्करों को PF और ESI की सुविधा दी जाए। दूसरी मांग में 8 घंटे और 26 दिनों के हिसाब से वेतन की बात कही गई है। तीसरी मांग में 8 घंटे से अधिक काम करने पर ओवरटाइम देने की बात शामिल है।
चौथी मांग में कर्मचारियों ने वेतन में अनुचित कटौती न करने की बात कही है। कटौती होने पर उसका पूरा विवरण देने की मांग की गई है। पांचवीं मांग में त्योहारों पर छुट्टियों की बात कही गई है।
छठी मांग में कर्मचारियों ने दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा और इलाज की व्यवस्था की मांग की है। सातवीं मांग में स्थानीय कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि बिना वजह किसी को नौकरी से न निकाला जाए। गलती होने पर पहले नोटिस दिया जाए और दोबारा गलती करने पर ही कार्रवाई की जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments