अजमेर के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां भाजपा नेता को जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग
बुबानी गांव निवासी सेतु ने बताया कि उनके बड़े भाई गंगाराम रावत(50) पुत्र नारसिंह रावत सोमवार शाम 6 बजे घर से श्रीनगर पेमेंट लेने के लिए निकले थे। इस दौरान बीच में पत्नी ने जब कॉल किया तो जल्द घर वापस आने की बात कही थी। लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो कई बार परिवार वालों के द्वारा कॉल किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया था। रात 10 बजे के करीब बेटे हंसराज के द्वारा वापस कॉल किया गया।
इस दौरान एक अनजान व्यक्ति ने कॉल उठाया और कहा कि ग्राम नोलखा क्षेत्र में बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर बेटा और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। तुरंत उन्हें जेएलएन अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

भाजपा नेता को जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने हत्या का आरोप लगाया
भाई सेतु ने बताया कि उनके गांव में सभी पंच सरपंचों ने मिलकर तय किया था कि गांव में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने संबंधित गेगल थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही गांव के कुछ लड़कों ने कावड़ यात्रा निकाली और उसमें डीजे बजाया था। इस दौरान मौके पर उन लड़कों के साथ विवाद भी हुआ था।
लड़कों ने भाई गंगाराम और अन्य लोगों को देख लेने की धमकी दी थी। भाई ने आरोप लगाया कि उन लड़कों के द्वारा ही भाई की हत्या की गई

परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल की मोर्चरी में धरना देकर भाजपा नेता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों और ग्रामीणों ने दिया धरना
भाजपा नेता का शव मिलने के मामले की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण जन अस्पताल की मोर्चरी में बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। ग्रामीणों के द्वारा श्रीनगर थाना पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से इनकार किया है।

मामले में श्रीनगर थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से इनकार किया है।
गेगल थाने पर भी आरोप लगाया
ग्रामीणों की ओर से मंगलवार को मोर्चरी पर विरोध जताया गया। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि जिस दिन कावड़ यात्रा निकाली और डीजे बजाया उस दिन विवाद हुआ था। गेगल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही थी। अगर उस वक्त पुलिस कार्रवाई कर देती तो यह घटना नहीं होती।
पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल से जुटाए सबूत
श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि बुबानी गांव निवासी गंगाराम रावत रात्रि में श्रीनगर से अपने गांव बुबानी जा रहे थे। थाना क्षेत्र के नौलखा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई सेतु सिंह की ओर से रिपोर्ट देकर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल से भी सबूत जुटाए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पूर्व पंचायत समिति के सदस्य था मृतक
भाजपा नेता अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य गंगाराम रावत नौलखा गांव में सड़क पर मिले थे। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी थी। 28 तारीख को गांव में डीजे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान कुछ लड़कों ने जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने उन लड़कों पर शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया है। गांव में डीजे बंद करवाने को लेकर ही हत्या की गई है। लड़कों ने गांव में आतंक मचा रखा है। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक बॉडी नहीं लेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments