☜ Click Here to Star Rating



श्रीगंगानगर के सादुलशहर कस्बे में चोरों को पकड़ने में पुलिस की नाकामी से आक्रोशित व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना दिया।

श्रीगंगानगर के सादुलशहर कस्बे के प्रमुख बाजार में स्थित प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी परमानंद नरेश कुमार की दुकान पर हुई लूट की वारदात के बाद कस्बे में आक्रोश का माहौल है।

.

घटना को हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। इसको लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अरुट चौक पर धरना दिया। धरने में नगर के सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

व्यापारियों का कहना है कि 5 अगस्त को दो अज्ञात लुटेरे दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गल्ले से 90 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

धरने को किराना, कपड़ा, मिठाई, दूध व्यापारियों के साथ-साथ मजदूर यूनियन का भी समर्थन मिला। सभी ने एक स्वर में मांग की कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा। शहरवासियों का कहना है मांग की कि बाजारों में गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी निगरानी को भी बेहतर किया जाए।

इधर, सादुलशहर थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कुछ अहम पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की कि वे धैर्य रखें और पुलिस को सहयोग दें।

इस दौरान प्रमुख रूप से किराना यूनियन के प्रधान अशोक सिंधी, शिवा राजपूत, छिंद्रपाल चावला, भवानी शंकर सोनी, राधेश्याम जोशी और आत्माराम चावला सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading