भरतपुर में हुए धर्मांतरण के मामले में प्रोफेट बजिंदर सिंह को कोर्ट ने 15 दिन के लिए जेल भेजा था। कल उसे वापस मानसा जेल ले जाया गया है। मामले में सेवर जेल सुपरिटेंडेंट परमजीत सिंह से बात की तो, उन्होंने बताया कि प्रोफेट बजिंदर सिंह को 1 दिन सेवर जेल म
धर्मांतरण कार्यक्रम की फंडिंग में आया था नाम
12 फरवरी 2024 को अटल बंद थाना पुलिस ने सोनार हवेली में धर्मांतरण पकड़ा गया था। मामले की जांच में प्रोफेट बजिंदर का नाम सामने आया था। धर्मांतरण के लिए जिस अकाउंट से फंडिंग की गई थी। उस अकाउंट का अकाउंट होल्डर प्रोफेट बजिंदर सिंह था। जिसके बाद शनिवार को अटल बंद थाना पुलिस चंडीगढ़ की मानसा जेल से बजिंदर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर भरतपुर लाई।
जिसके बाद उसे अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-4 में पेश किया गया। कोर्ट ने बजिंदर सिंह को 15 दिन जेसी कर दिया। एक दिन जेल में रहने के बाद बजिंदर सिंह को अटल बंद थाना पुलिस वापस मानसा जेल में छोड़ आई।

बजिंदर के भरतपुर आने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग करता था पादरी:रेप केस में पंजाब की जेल में बंद था, भरतपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई

लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी बजिंदर सिंह को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ‘येशु-येशु वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल वह रेप केस में पंजाब के मनसा जेल में बंद था। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments