![]()
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी
भिवानी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रुपए में बदलने के नाम पर ऑनलाइन लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डींग के जुरहरा निवासी
भिवानी के बहल निवासी निकुंज ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शिकायतकर्ता आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करता है।
उसने बताया था कि, 14 अक्टूबर 24 को उनके फोन पर एक कॉल आई थी। जो फोन करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताते हुए शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रुपए में बदलने के बारे में बतलाया था। आरोपी द्वारा वॉट्सऐप पर एक एप डाउन करवाई थी। जिसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के खाते से 3 लाख 75 हजार रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना साइबर क्राइम भिवानी में दर्ज किया था।
राजस्थान से पकड़ा आरोपी थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही रफीक ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रुपए में बदलने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने एक पोस मशीन जारी करवाई हुई थी। जिसके माध्यम से आरोपी धोखाधड़ी की रकम को निकलवाकर अन्य आरोपियों को दिया करता था। जिसके बदले में आरोपी को 10% कमीशन मिलता था। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जिला कारागार भेज दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments