नागौर में शनिवार-रविवार को लगातार 44 घंटे तक हुई बारिश के बाद जलभराव के हालात हैं। ड्रोन से देखने पर पता चलता है कि नागौर डीडवाना जाने वाले रोड के दोनों तरफ दूर तक खेत पानी से लबालब हैं। निचले इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

नागौर से डीडवाना रोड के दोनों तरफ जलभराव की ड्रोन से ली हुई तस्वीर
शहर के लोहारपुरा, भार्गव मोहल्ला, महिला थाने के सामने, माडी बाई कॉलेज में करीब डेढ़ से ढाई फीट तक जलभराव बना हुआ है।
गिनाणी तालाब, बख्तसागर तालाब और शक्कर तालाब भी लबालब हो गए हैं। आज नगरपरिषद आयुक्त एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने नाव में बैठकर जलभराव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।

नगरपरिषद आयुक्त एसडीएम गोविंद सिंह भींचर नाव में बैठकर जलभराव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए।
बारिश के कारण पेड़ गिरा, बाइकें दबी, मकान का हिस्सा गिरा
नागौर में नया दरवाजा के पास मालानियों की गली में माहेश्वरी भवन काफी क्षतिग्रस्त है। शिवा कॉलोनी में घनश्याम नायक के घर के आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया।
जोशीवाड़ा में विट्ठल तिवाड़ी का मकान भी पूरा जर्जर हो गया है। इन सभी क्षतिग्रस्त भवनों के बारे में नगरपरिषद व जिला प्रशासन को सूचना दी गई है।
शहर के पित्तीवाड़ा इलाके में पेड़ गिरने से दो बाइकें दब गई। गली में आवागमन बंद हो गया और बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शहर के पित्तीवाड़ा इलाके में शशिकांत सदन के पास पेड़ गिरने से दो बाइकें दब गई

जोशीवाड़ा में बारिश के बाद मकानों को काफी क्षति पहुंची है
शक्कर तालाब भरा, जल निकाली की समस्या
नागौर में चेनार स्थित शक्कर तालाब भर गया है। संजय कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या गहराने लगी है। प्रताप सागर तालाब के पास वाला रास्ता जलमग्न होने से आवागमन बंद हो गया है।
बख्तसागर तालाब के किसान छात्रावास वाले काॅर्नर पर तालाब का थोड़ा पानी सड़क तक पहुंचने लगा है।
गिनाणी तालाब की सेफ्टी वाॅल भी जर्जर हो गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों ने कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया है। एडीएम चंपालाल जीनगर ने बताया कि टाउन हाॅल, सर्किट हाउस के पीछे, लाॅ कॉलेज और व्यास कॉलोनी समेत कुल 6 शेल्टर होम बने हैं।
कोई भी प्रभावित व्यक्ति वहां जा सकता है, प्रशासन की ओर से खाने-रहने के इंतजामात किए गए हैं।

नागौर शहर का ड्रोन से लिया गया शॉट। कई इलाके जलमग्न नजर आ रहे हैं।
अधिकारियों के बाद जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
नागौर में जलभराव की स्थितियां बनने के बाद जनप्रतिनिधि भी हालात का जायजा लेने पहुंचे। खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा भेड़ गांव पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर अधिकारियों से चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने नागौर शहर कार्यकारिणी के साथ जलमग्न इलाकों में पहुंचकर वहां के लोगों से हालात जाने और भोजन के पैकेट दिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने ट्रैक्टर से किले की ढाल में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। वहीं महिला-बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी छापड़ा व राजोद गांव में प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचीं

महिला-बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जायल के छापड़ा व राजोद गांव में प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

भेड़ गांव में प्रभावित क्षेत्र के बारे में अधिकारियों से चर्चा करते विधायक रेवंतराम डांगा।

ट्रैक्टर पर निकले कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा। किले की ढाल में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने नागौर शहर कार्यकारिणी के साथ जलमग्न इलाकों में पहुंचकर वहां के लोगों से हालात जाने और भोजन के पैकेट दिए।

शिवा कॉलोनी में घनश्याम नायक के मकान का एक हिस्सा ढह गया।

नागौर में जलभराव से बिगड़े हालात

नसियां जैन मंदिर के पास पंप सैट लगाकर पानी निकाला जा रहा है।
ड्रोन सहयोग:- रामपाल राव, नागौर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments