पुलिस की गिरफ्त में बजिंदर, जिसने गाड़ी में बैठते ही अपना चेहरा छिपा लिया।
लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पादरी बजिंदर सिंह को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ‘येशु-येशु वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल वह रेप केस में पंजाब के मनसा जेल में बंद था।
शुक्रवार की देर रात राजस्थान पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर आई। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 15 दिन के लिए सेवर (भरतपुर) जेल भेज दिया गया।
पहले जानिए पूरा मामला
धर्मांतरण मामले में FIR करवाने वाले संदीप कुमार के वकील उत्तम सिंह ने बताया- 12 फरवरी 2024 को सोनार हवेली (अटलबंद,भरतपुर) में एक धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था।
कुछ दिन बाद 30 फरवरी को अटल बंद थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी। इसमें पादरी बजिंदर की भूमिका सामने आई थी। फिलहाल बजिंदर दुष्कर्म के मामले में पंजाब की मनसा जेल में सजा काट रहा है।

बजिंदर को कोर्ट से सीधे सेवर जेल ले जाया गया।
सभा में बुलाकर करवा रहे थे धर्म परिवर्तन उत्तम सिंह ने बताया- सोनार हवेली में बच्चे, गरीब महिलाओं, व्यक्तियों और बीमार लोगों को धर्म सभा के नाम पर बुलाया गया था। वहां पर लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था थी।
बड़ी-बड़ी टीवी लगाकर पादरी बजिंदर सिंह के वीडियो दिखाए जा रहे थे। वहां मौजूद लोगों को हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ नफरत के लिए उकसाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
मौके से दूसरे धर्म की किताबें और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थीं। जांच के दौरान 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जांच में सामने आया कि यह कार्यक्रम पादरी बजिंदर सिंह करवा रहा है। बजिंदर सिंह ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए फंडिंग करता था।

तस्वीर फरवरी 2024 की है। करीब 350 लोगों को सभा में बुलाकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।
महिलाओं को 500-500 रुपए बांटे जाते थे धर्म परिवर्तन के नाम पर महिलाओं को 500-500 रुपए भी दिए जाते थे। साथ ही उन्हें अच्छे भविष्य के सपने दिखाए जाते थे।
जांच के दौरान खातों में करोड़ों रुपए का लेन-देन भी सामने आया था। यह भी पता चला कि बजिंदर सिंह के खातों में धर्म परिवर्तन के नाम पर विदेशों से फंडिंग होती थी। इसके कारण उसके कई खातों को भी फ्रीज किया गया है।
हालांकि खातों को लेकर आधिकारिक डिटेल पुलिस ने जारी नहीं की है।

—
राजस्थान में धर्म परिवर्तन की ये खबरें भी पढ़िए…
राजस्थान में 20 हजार लोगों ने बदला धर्म, धर्मांतरण कार्यक्रम में कैंसर ठीक करने, मरे हुए बच्चों को जिंदा करने का दावा

राजस्थान के भरतपुर में हुई सभा में दावा किया जा रहा था कि मरे हुए बच्चे को जिंदा कर दिया जाएगा। कैंसर जैसी बीमारी को सही किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
भरतपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, दंपती को पीटा:VHP के 50 कार्यकर्ता मकान में घुसे, घसीटकर निकाला; महिला के कपड़े फटे

भरतपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा हो गया था। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लगभग 50 कार्यकर्ता धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मकान में घुसे और पति-पत्नी समेत 3 लोगों के साथ मारपीट की थी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments