![]()
जयपुर के एसआरके हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 43 वर्षीय मरीज का सफल ‘रिवीजन लॉन्ग स्टेम हिप इंप्लांट’ किया है। टोंक निवासी इस मरीज को इस जटिल सर्जरी के बाद नया जीवन मिला है। यह ऑपरेशन जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मरीज की इससे पहले तीन बार हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हो चुकी थी, जो असफल रहीं। इन असफलताओं के कारण मरीज का कूल्हा बार-बार उतर जाता था। सीटी स्कैन और अन्य जांचों में सामने आया कि पूर्व में लगाए गए इंप्लांट की फिटिंग सही नहीं थी, जिसके कारण माल एलाइन्मेंट हो गया था।
चिकित्सकों ने पुरानी इंप्लांट को हटाकर ‘रिवीजन लॉन्ग स्टेम हिप रिप्लेसमेंट’ के तहत बिना सीमेंट के बड़े आकार का इंप्लांट लगाया। यह सर्जरी लगभग ढाई घंटे चली। ऑपरेशन के तीन दिन बाद मरीज को अपने पैरों पर चलाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मॉडर्न तकनीक और विश्वस्तरीय उपकरण उपलब्ध हैं। साथ ही, अनुभवी चिकित्सकों की एक बड़ी टीम भी है, जिससे जटिल ऑपरेशनों में भी बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments