![]()
खैरथल के मुण्डावर उपखंड की ग्राम पंचायत बासनी के अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र की निवासी गिरजा देवी पत्नी राम
गिरजा देवी ने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने समय-समय पर उचित मार्गदर्शन और टीकाकरण करवाया है, जिससे पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा मिली है। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को अपने पशुओं के लिए बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिल रही हैं। नोडल अधिकारी हवासिंह जाट ने जानकारी दी कि शिविर में पेंशन, बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न विभागों की अन्य योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments