राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उत्तर, दक्षिण की ओर से शहरी सेवा शिविर में आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लोगों के प्रकरणों का निपटारा किया जा रहा है, वहीं लंबित ऑनलाइन आवेदनों का निपटारा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानी चामी ने बताया कि शिविर अवधि के दौरान राज्य सरकार ने विभिन्न प्रकरणों में आकर्षक छूट देने का भी निर्णय लिया है। पिछले दो दिनों में नगर निगम उत्तर और दक्षिण में आयोजित किए गए कैंप में आमजन के कई प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया गया है।
सूरसागर विधायक ने किया कैंप का निरीक्षण गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित हुए कैंप का सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कैंप का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कैंप के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक राहत देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कैंप में लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए।

शिविर में पट्टा सौंपते विधायक जोशी एवं अन्य।
नगर निगम दक्षिण में दो दिनों में 43 प्रकरणों का हुआ निपटारा निगम आयुक्त ने बताया कि 17 और 18 सितंबर को वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कैंप आयोजित किए गए और शिविर में लगभग 43 प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया गया। आयुक्त से बताया कि 69 ए के 11 प्रकरणों में से 6 प्रकरणों का निपटारा कर आवेदकों को पट्टे जारी लिए गए।
यूडी टैक्स से 13 लाख की इनकम
कच्ची बस्ती नियमन के 18 प्रकरण में से पांच प्रकरण, निगम की स्वयं की योजना के दो पट्टे जारी किए गए। कैंप में बकाया लीड जमा कर दो फ्री होल्ड पट्टे जारी किए गए। भवन निर्माण अनुमति के 6, नाम हस्तांतरण के 5, उप विभाजन और संयुक्तिकरण के पांच प्रकरण का निपटारा किया गया है। कैंप में नगर निगम दक्षिण को यूडी टैक्स से लगभग 13 लाख की आय हुई है।
नगर निगम उत्तर में गुरुवार को 10 प्रकरणों का हुआ निपटारा आयुक्त उत्तर ने बताया कि वार्ड संख्या 1 से 12 के लिए भोमिया जी का थान, सूरसागर चौपड़ पर कैंप आयोजित हुआ। गुरुवार को 69 ए के 7 प्रकरणों का निपटारा करते हुए पट्टे जारी किए गए। वहीं एक आवेदक को भवन बिल्डिंग निर्माण की अनुमति दी गई। नाम ट्रांसफर के एक, उप विभाजन और संयुक्तिकरण के एक प्रकरण का निशान किया गया। नगर निगम उत्तर को कैंप में यूडी टैक्स से डेढ़ लाख रुपए की आई हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments