5/5 - Star Rating


जयपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक और इम्यूनोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) हरि मोहन सक्सेना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

जयपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक और इम्यूनोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) हरि मोहन सक्सेना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें संक्रामक रोगों के निदान और उपचार में उनके क्रांतिकारी शोध और वैश्विक योगदान के

.

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तिरुचिरापल्ली में आयोजित स्कोपस इंडेक्स कॉन्क्लेव और एशिया रिसर्च अवार्ड्स के संयुक्त समारोह में दिया गया। उन्हें यह सम्मान मेक्सिको के प्रो. लुइस जी. लूना और जापान के प्रो. शिजुयो सुतोउ की ओर से प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें अमेरिकन चैंबर्स ऑफ रिसर्च का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तिरुचिरापल्ली में आयोजित स्कोपस इंडेक्स कॉन्क्लेव और एशिया रिसर्च अवार्ड्स के संयुक्त समारोह में दिया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तिरुचिरापल्ली में आयोजित स्कोपस इंडेक्स कॉन्क्लेव और एशिया रिसर्च अवार्ड्स के संयुक्त समारोह में दिया गया।

प्रो. सक्सेना गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना के पशु चिकित्सा सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख और इम्यूनोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। उन्होंने रूस में भारतीय दूतावास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परामर्शदाता, तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में डीन एवं निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राष्ट्रीय स्तर के मॉनिटर और FSSAI (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) के विशेषज्ञ हैं।

प्रो. सक्सेना ने ब्रुसेलोसिस, टीबी जैसी बीमारियों के उपचार के लिए बैक्टीरियोफेज आधारित इम्यूनोथेरेपी विकसित की है और रोगाणुरोधी प्रतिरोध की वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए नई मॉलिक्यूलर तकनीक इजाद की है। उनके नाम अमेरिकी और यूरोपीय पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने 110 से अधिक शोधपत्र, 3 पुस्तकें और 50 लेख प्रकाशित किए हैं, और देश-विदेश में 76 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार उन्हें 2350 से अधिक वैश्विक आवेदकों में से चयनित कर दिया गया है। एशिया रिसर्च अवार्ड्स वर्ल्ड रिसर्च काउंसिल, यूनाइटेड मेडिकल काउंसिल, अमेरिकन चैंबर ऑफ रिसर्च, टाइम्स ऑफ रिसर्च, और क्रॉनिकल्स टाइम्स जैसी संस्थाओं से संबद्ध है और विज्ञान जगत में उच्च मान्यता रखता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading