☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ की ग्राम पंचायत गागरोन की महिलाओं ने सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

झालावाड़ की ग्राम पंचायत गागरोन की महिलाओं ने सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पेयजल समस्या और मनरेगा कार्य से जुड़े मुद्दों पर जिला कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

.

महिलाओं ने बताया कि गागरोन में नरेगा का कार्य इस बार सिर्फ 30 दिन ही चला। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार हर गांव में 125 दिन कार्य का आदेश है। कार्य कम दिनों तक चलने से गरीब, विधवा और बेरोजगार महिलाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

गागरोन एक पर्यटक स्थल है, जहां बहुत सारे कार्य लंबित पड़े हैं। यहां साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। महिलाओं ने मांग की कि पूरे 125 दिन का कार्य स्वीकृत किया जाए। इससे गांव की गरीब महिलाओं को रोजगार मिलेगा और पंचायत के लंबित कार्य भी पूरे हो सकेंगे।

पेयजल समस्या के संबंध में महिलाओं ने दूसरा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गागरोन के सभी ग्रामवासियों ने तीन साल पहले नल कनेक्शन के लिए 1500 रुपए जमा करवाए थे। यह राशि जलजीवन मिशन योजना के तहत जलदाय विभाग में प्रति कनेक्शन जमा की गई थी। इसके बाद यहां टंकी भी बना दी गई और कुछ पाइपलाइन डालकर अधूरी छोड़ दी गई।

गागरोन के आसपास के गांवों में नल कनेक्शन हो चुके हैं, लेकिन गागरोन में नल कनेक्शन नहीं होने से महिलाओं को नदी से पानी लाना पड़ रहा है। नदी में बड़े-बड़े मगरमच्छ आते हैं। गर्भवती महिलाओं को नदी की ओर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं ने मांग की है कि जलदाय विभाग को तुरंत निर्देश देकर गागरोन में प्रत्येक घर नल कनेक्शन कराए जाएं। इससे उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading