☜ Click Here to Star Rating


जयपुर आराध्य श्री गोविंद देवजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को श्री निंबार्क परिषद की ओर से मंदिर परिसर में भक्ति संध्या और बधाई गायन हुआ। ठाकुर राधा गोविंददेवजी के समक्ष जब गायन और वादन की स्वर लहरियां

.

भजनों में ‘भजो राधे गोविंद भजो राधे गोपाल’, ‘मदन गोपाल शरण तेरी आयो’, ‘हरि हरि बोल’, ‘कान्हा झूले पालना’ और ‘मुरली जोर की बजाई रे नंदलाला…’ जैसे गीतों पर श्रद्धालुओं की तालियां गूंजती रहीं। मंदिर की छांवण में भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्त आखिरी तक भजनों में डूबे रहे।

निंबार्क संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर पद्मनाभशरण देवाचार्य बोले— जयपुर में जन्माष्टमी वही होती है, जो गोविंद देवजी मंदिर में होती है

निंबार्क संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर पद्मनाभशरण देवाचार्य बोले— जयपुर में जन्माष्टमी वही होती है, जो गोविंद देवजी मंदिर में होती है

जयपुर की जन्माष्टमी मंदिर परंपरा से तय होती है

निंबार्क संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर पद्मनाभशरण देवाचार्य ने बताया— गोविंद का स्थान ही उल्लास का स्थान है। हम लोग गाते हैं – नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। लेकिन नंद के कन्हैया तो बाद में हैं, पहले गोविंद हैं। यही गोविंददेवजी मंदिर की विशेषता है। जयपुर में जन्माष्टमी की तिथि मंदिर की परंपरा के अनुसार मानी जाती है, किसी अन्य गणना या नियम से नहीं। पंचांगों की गणना में भिन्नता हो सकती है, लेकिन जयपुर में तिथि वही मानी जाती है, जिस दिन गोविंददेवजी मंदिर में उत्सव होता है।

भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु, रचनाओं ने किया रसवर्षा

परिषद के महामंत्री अमित शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे से भजन और बधाई गायन की शुरुआत हुई। चंद्रबिहारी माजूमवाला, रामबाबू अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, सुशीला पूरीवाले, पवन कंदोई, महेश और सर्वेश सहित अन्य भजन मंडलियों ने प्रस्तुति दी।

‘श्याम सुंदर सदा हमको प्यारे रहे…’, ‘सखी जो में प्रीतम पाऊं…’, ‘काली कमली ने ऐसा जादू डाला…’, ‘सावन में झूला झूल रहे राधे संग कुंज बिहारी…’ जैसी रचनाओं पर वैष्णव भक्तजन झूमते रहे। पूरा परिसर भक्ति, संगीत और उल्लास से सराबोर रहा।

बधाई गायन में बृज समेत कई स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

बधाई गायन में बृज समेत कई स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

आगे ये होंगे आयोजन

मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव के तहत आगामी दिनों में विभिन्न मंडलों की प्रस्तुतियां होंगी—

मंगलवार, 5 अगस्त: हरिनाम संकीर्तन परिवार और त्रिवेणी सत्संग मंडल का कीर्तन

बुधवार, 6 अगस्त: प्रभात बेला में राधा गोविंद कृपा प्रभातफेरी मंडल की प्रभात संकीर्तन यात्रा

गुरुवार, 7 अगस्त: श्रीमन माधव गौड़ेश्वर संकीर्तन मंडल और गौर गोविंद महिला मंडल की भजन संध्या



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading