जयपुर में इस्लामिक महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख, शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया।
जयपुर में इस्लामिक महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख, शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। शहर की मस्जिदों और दरगाहों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया। सुबह से ही मिलाद और फातिहा की महफिलें आयोजित की गईं।
जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम बहुल इलाकों से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। श्रद्धालुओं ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह छबील लगाई गई। शरबत और खाद्य वस्तुएं वितरित की गईं।

मुख्य जुलूस शहर मुफ्ती की अगुवाई में घाटगेट से निकला।
मुख्य जुलूस शहर मुफ्ती की अगुवाई में घाटगेट से निकला। यह रामगंज चौपड़ और बड़ी चौपड़ होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। अन्य इलाकों से भी जुलूस सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। सभी जुलूस कर्बला मैदान पहुंचकर जलसे में तब्दील हो गए।

इस्लामी विद्वानों और उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया।
जोरावर सिंह गेट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान और किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने जुलूस पर पुष्प वर्षा की। इस्लामी विद्वानों और उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज सेवा, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश दिया।
इधर जुलूस ए मोहम्मदी को देखते हुए पुलिस ने जयपुर शहर में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे. चप्पे चप्पे पर पुलिस का का अतिरिक्त पहरा नजर आया था.
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments