पुलिस को डॉक्टर्स की लापरवाही बताता मृतका का भाई।
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की मातृ एवं शिशु इकाई में आज दोपहर बाद एक 12 साल की लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।
उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 2 घंटे से ज्यादा लड़की के शव को अस्पताल के गेट के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई। साथ ही ड्यूटी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

हॉस्पिटल के गेट पर बॉडी के साथ प्रदर्शन करते परिजन।
मृतका के भाई नारायण लाल कुमावत ने बताया कि मेरी छोटी बहन लाली कुमावत की तबीयत खराब होने पर उसे हम यहां लेकर आए, जिसे पहले ऊपर के वार्ड में शिफ्ट किया, लेकिन 12 बजे तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि बहन को दो-तीन दिन से जुकाम था, गला भारी हो रहा था। छाती में कफ होने की आशंका के चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। उससे पहले बहन चल- फिर और खा पी रही थी। लापरवाही के कारण उसकी बहन की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले बहन को पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उसे एक इंजेक्शन दिया गया और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठा हुए और कार्रवाई की मांग की
सूचना पर हॉस्पिटल चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची, करीब दो घंटे बाद में पुलिस ओर मेडिकल स्टाफ की समझाइश के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने बच्ची की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया और जांच शुरू की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments