![]()
नागौर में शनिवार को 33/11 केवी जीएसएस पुराना पावर हाऊस से संचालित 11 केवी आजाद चौक और नया दरवाजा फीडर से निकलने वाले क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पुराना पावर हाउस यार्ड के अंदर आवश्यक रखरखाव के कारण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगी।
शहर के सहायक अभियंता कैलाश चंद जैन ने बताया कि पुराना पावर हाउस यार्ड के अंदर आवश्यक रखरखाव के चलते शहर के बालसमंद, आजाद चौक, ब्रह्मपुरी, खाई की गली, किले की ढाल, हाथी चौक, तिगरी बाज़ार, सदर बाज़ार, काजियों का चौक, तहसील चौक, भार्गव मोहल्ला, हरिजन बस्ती, बाड़ी कुआ, पित्तीवाडा, घोसीनाडा, नया दरवाजा, किसान छात्रावास, करणी कॉलोनी, दर्जी कॉलोनी के आस-पास का एरिया इत्यादि क्षेत्रों में सुबह 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments