जालोर कलेक्ट्रेट में होती हुई बारिश का नजारा
जालोर में मंगलवार को दिन भर गर्मी व उसम के बाद शाम व रात में जालोर में कई हल्की तो कई मध्यम बारिश हुई हैं। हल्की बूंदबांदी बारिश होने से उमस एक बार तो ओर बढ़ गई। वही मौसम विभाग जालोर में 4 नवंबर तक येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई हैं।
बता दे जालोर में 23 दिन से बारिश का दौर थमा हुआ हैं। मौसम अलविदा होने के साथ ही तेज धूप खिली रहने से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए थे। लेकिन पिछले दो दिन से बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ मंगलवार की शाम को जालोर जिला मुख्यालय, भीनमाल व रामसीन में हल्की बूंदाबांदी व भाद्राजून में 10 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद उमस ओर तेज हो गई।

जालोर के भाद्राजून में बारिश होती हुई
वही मौसम विभाग के बंगाल की खाड़ी में आगामी 24 घंटों में नया कम दबाव क्षेत्र बनने के साथ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना हैं। इसके प्रभाव से जालोर समेत जोधपुर व बिकानेर संभाग में बारिश की संभावना हैं। जिसको लेकर 4 अक्टूबर जिले में बारिश का येलो अलर्ट है जिससे बादल छाए रहने के एक दो स्थानों पर वज्रपात व अन्य हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments