![]()
जयपुर में झूठ बोलकर शादी कर लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी कर दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। शादी के बाद मरा बताए पति के जिंदा निकलने पर तलाक के नाम पर रुपए ऐंठे। प्रेमी से अफेयर का पता चलने पर विरोध पर मारने की धमकी दी। कानोता थाने में पीड़ित ने
पुलिस ने बताया- कानोता के रहने वाले 42 साल के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नवम्बर-2021 में उसकी शादी काजल (बदला हुआ नाम) से हुई थी। शादी के समय दुल्हन काजल व उसके माता-पिता ने उसके पहले पति की मौत होना बताया था। करीब दो साल बाद पता चला कि काजल का पहला पति जिंदा है। जिससे उसका तलाक भी नहीं हुआ है। पहले पति से बिना तलाक के ही झूठ बोलकर उसकी शादी करवाई गई है। इस बारे में झगड़ा होने पर पहले पति से तलाक करवाने के एवज में 1 लाख रुपए लिए गए।
काफी समय बाद भी तलाक नहीं करवाया। तलाक डॉक्यूमेंट मांगने पर झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी देने लगे। कुछ समय बाद ही पत्नी काजल का दूसरे व्यक्ति से अफेयर के बारे में पता चला। गलत होने की कहकर उसको समझाने पर प्रेमी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगी। मार्च-2025 में उसके बाहर जाने पर काजल ने अपने माता-पिता को घर बुलाया। घर से 5 लाख रुपए कीमत के गहने और 1 लाख रुपए कैश लेकर चली गई। कानोता थाने में कोर्ट से आदेश करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments