☜ Click Here to Star Rating



बीसलपुर बांध से मंगलवार को भी पानी की निकासी जारी है ।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम बनी होने से अब एक मात्र खोल रखे गेट को बांध प्रबंधन की ओर से कभी भी बंद किया जा सकता है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी कल (सोमवार ) की तरह .10 मीटर (10 सेंटीमीटर ) खोलकर प्रति सेकंड 601 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रह

.

बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि 24 जुलाई शाम को बांध में पानी की आवक बढ़ने से एक गेट खोला था। तीन दिन बाद फिर पानी की आवक बढ़ने बांध के 6 गेट खोल दिए थे। फिर कुछ दिन बाद पानी की आवक कम पड़ने से एक एक करके पांच गेट बंद किए गए। पांचवां गेट 5 अगस्त को सुबह 7 बजे बंद कर दिया था।

इसके बाद से एक मात्र गेट नंबर 9 से पानी निकासी बनास नदी में की जा रही है। इस गेट गेट को 25 मीटर (25 सेंटीमीटर / एक फीट से भी कम) खोलकर इससे प्रति सेकेंड 1503 क्यूसेक पानी निकासी बनास नदी में की जा रही थी। लेकिन सोमवार सुबह 8 बजे पानी की आवक बांध में कम पड़ने से बांध के गेट से निकासी कम कर दी। अब प्रति सेकेंड 601 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों से बांध में कम होती जा रही है। इसके चलते बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर एक मात्र खोल रखे गेट से भी पानी निकासी काफी कम कर दी है।

बीते 24 घंटे में नहीं हुई बारिश

टोंक में सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार 8 बजे तक जिले में कई भी बारिश नहीं हुई है। आज भी मौसम सामान्य सा बना हुआ है। हल्के बादल छाये हुए है। हल्की हवा चल रही है । मौसम सुहावना बना हुआ है । बादल छाने और हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास कम हो रहा है। इससे अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार बने हुए है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान एक कल कि तरह आज भी 27 डिग्री सेल्सियस है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading