![]()
जेल प्रशासन की ओर से कैदी के परिजनों को सूचना दी गई।
जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल में कैद एक बंदी की तबीयत बिगड़ने की वजह से मौत हो गई। इसको लेकर रिपोर्ट जेल प्रशासन की ओर से दी गई है। वही कैदी के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद कैदी बाबू लुकमान गौरी पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी हनुमानजी की भाकरी जोधपुर हाल निवासी पुराने स्टेडियम के सामने वाली गली में रहता था। 10 अगस्त को सेंट्रल जेल में सुबह जेल खोलने के दौरान गिनती करने पर कैदी बाबू लुकमान की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर जेल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जेल डिस्पेंसरी के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments