![]()
महुवा अस्पताल में पंचनामे की कार्रवाई करती पुलिस।
दौसा जिले के महवा उपखण्ड क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पहला हादसा महुवा थाना इलाके में भरतपुर रोड़ पर हुआ, जहां ट्रेलर ने रॉन्ग साइड आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महवा निवासी मानसिंह सै
पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिंह सैनी व घायल फ़तेह सिंह सब्जी विक्रेता थे, जिनके शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द की जाएगी। वहीं फल व सब्जी विक्रेता की मौत से मंडी में शोक की लहर दौड़ गई। जहां फल एवं सब्जी विक्रेताओं के अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।
यूपी निवासी युवक की मौत
वहीं दूसरा हादसा जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर बालाहेड़ी थाना क्षेत्र में पाटोली गांव के पास बीती देर रात हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल राहगीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान यूपी के सहरिया निवासी मोहम्मद गोसिल के रूप हुई। पुलिस द्वारा घटनाक्रम की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सुपुर्द किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments