![]()
लोक परिवहन बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में भारतमाला नेशनल हाईवे-911 पर चक 73 एनपी के पास रविवार रात लोक परिवहन बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। समेजाकोठी पुलिस ने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पत
कार में मनजीत (वार्ड नंबर 14, हाल डेरा 26 पीएस), सतपाल रामधारी (थर्मल कॉलोनी सूरतगढ़), चरणजीत कौर (थर्मल कॉलोनी सूरतगढ़), लखविंदर (41पीएस) और कमला (अमेठी उत्तर प्रदेश, हाल डेरा 26 पीएस) शामिल थे। ये सभी डेरा सच्चा सौदा 26 पीएस से कार में सवार होकर सलेमपुरा जा रहे थे। जब कार भारतमाला रोड पर चक 73 एनपी के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तब सामने से आ रही लोक परिवहन बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का ड्राइवर वाहन के अंदर ही फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। चरणजीत कौर पत्नी सतपाल को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
नाकाबंदी में खड़ी पुलिस को मिली सूचना समेजाकोठी थानाधिकारी कृष्ण कुमार देर रात को नाकाबंदी में खड़े थे। इसी दौरान पुलिस को बस और कार के हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस 5 से 10 मिनट में मौके पर पहुंची। मौके पर थानाधिकारी कृष्ण कुमार के साथ एसआई हनुमानाराम, पुलिसकर्मी भेराराम सहित अन्य कर्मी पहुंचे। सभी ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकलवाकर सरकारी जीप में ही रायसिंहनगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। कार का ड्राइवर बुरी तरह फंस गया था। जिसको निकालने में परेशानी हुई। जिसे बाद में आपातकालीन सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments