☜ Click Here to Star Rating



जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के मोबाइल यूज करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। बदमाशों की ओर से जेल में बंद होते हुए भी टशन का वीडियो बनाया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर जेल में बंद होने के दौरान बनाए वीडियो को वायरल किया जा रहा है। जेल प्रशासन की ओर स

.

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल में तैनात प्रहरी महेश कुमार ने लालकोठी थाने में FIR दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन की ओर से सेंट्रल जेल में बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उसके बाद भी कई बंदी/कैदी जेल से बाहर मोबाइल के जरिए कॉन्टैक्ट में है। 14 सितम्बर को सोशल मीडिया पर जयपुर सेंट्रल जेल से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे थे। जांच करने पर जयपुर जेल से वीडियो वायरल किए गए होने का पता चला। इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। वीडियो में विचाराधीन बंदी निखिल, रवि उर्फ रविन्द्र, देशराज, प्रमोद, अंकित, राकेश, आकाश व मनीष दिख रहे है। आठों बदमाश वर्तमान में जयपुर सेंट्रल जेल में विभिन्न आपराधिक मामलों में बंद है।

मोबाइल किया बरामद, दर्ज करवाई FIR जयपुर सेंट्रल जेल प्रशासन को जेल से बनाए चार वीडियो मिले है। बंदियों की ओर से चार वीडियो जयपुर जेल में बंद होने के दौरान अलग-अलग समय पर बनाए गए। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद होने के दौरान टशन दिखाने के लिए बंदियों की ओर से वीडियो बनाए गए। इन वीडियो को इंस्टाग्राम के जरिए डालकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। जेल प्रशासन के वीडियो में मौजूद बंदियों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद विचाराधीन बंदी निखिल के पास से मोबाइल बरामद किया गया। माना जा रहा है कि बंदी निखिल के पास मिले मोबाइल से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालकर जेल से बाहर भेजे गए है। जेल प्रशासन ने जब्त मोबाइल को लालकोठी थाना पुलिस को सौंप दिया है। लालकोठी थाने में जेल में बंद आठों बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading