![]()
अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से खुली जेल में बंद एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। बंदी चोरी के मामले में जेल में बंद है। जिसे दो दिन पूर्व जोधपुर जेल से अजमेर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। मामले में जेल प्रशासन की ओर से सिविल ल
सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार जिला बाड़मेर निवासी नंबर तो बंदी बाबू खां पुत्र लाले का चोरी के मामले में सजा काट रहा है। बंदी को दो दिन पहले ही जोधपुर जेल से अजमेर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।
बंदी बाबू खां खुली जेल में बंद है। जो कि सेंट्रल जेल में खुली जेल शिविर अजमेर में सजा भुगत रहा था। 24 सितंबर को में सुबह जेल से निकल चुका था।
जब शाम को वापस हाजिरी हुई तो वह अनुपस्थित पाया। जेल प्रशासन की ओर से आसपास क्षेत्र में भी बंदी को ढूंढा और परिजनों से भी संपर्क कर जानकारी ली गई।
लेकिन बंदी के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। बंदी खुली जेल शिविर से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments