☜ Click Here to Star Rating




राजस्थान हाईकोर्ट में आज सितम्बर माह का अंतिम कार्य दिवस हैं। अब हाईकोर्ट 3 अक्टूबर को खुलेगा। हाईकोर्ट में 27-28 को शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं सोमवार से दशहरा अवकाश के चलते हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं होगी। ऐसे में आज के बाद अगले 6 दिन हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी हाईकोर्ट में केवल एक दिन 3 अक्टूबर को सुनवाई होगी। उसके बाद 4-5 अक्टूबर को शनिवार-रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण सुनवाई
– 6 अक्टूबर को शाहरूख-दीपिका के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में सुनवाई
– 8 अक्टूबर को एसआई भर्ती रद्द करने के मामले में डिवीजन बैंच में ट्रेनी एसआई की अपील पर सुनवाई
– 9 अक्टूबर को प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बैन करने के मामले में सुनवाई
– 13 अक्टूबर को जयपुर बम ब्लासट मामले में दो दोषियों शाहबाज हुसैन और सरवर आजमी की अपील पर सुनवाई
– इसके अलावा अक्टूबर माह में कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई होगी। सेंडविच डे पर छुट्टी की मांग
अक्टूबर के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट में केवल शुक्रवार को वर्किंग-डे हैं। ऐसे में कई अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट प्रशासन से इस दिन भी छुट्टी घोषित करने की मांग की हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि लंबे अवकाश के बाद केवल एक दिन के लिए कोर्ट खुलेगी और उसके बाद फिर दो दिन का अवकाश रहेगा।। ऐसे में सेंडविच-डे होने के कारण पहले भी अदालतों में अवकाश घोषित हुआ है। वहीं, उसकी एवज में शनिवार को छुट्टी दिन अदालत में कामकाज हुआ हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading