☜ Click Here to Star Rating


चेतपाल की मौत के बाद महिलाएं सेवर सेंट्रल जेल के सामने रोती बिलखती हुई।

भरतपुर के सेवर जेल में एक कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद कैदी के परिजन जेल के बाहर धरना दे रहे हैं। कैदी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने हमें घटना की सूचना नहीं दी। आज जब कैदी की बड़ी बहन उससे मिलने के लिए आई तो, उसे घटना के बारे में बताया गया। वहीं ज

.

जिसकी लापरवाही उस पर होगी सख्त कार्रवाई

मौके पर पहुंचे सीओ पंकज यादव ने बताया कि आज सुबह चेतपाल (40) निवासी ऊंचा गांव थाना सेवर की तबियत ख़राब होने के कारण आरबीएम अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार को दे दी गई है। सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। इसकी जांच मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाई जाएगी। इसमें जिसकी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। अगर इसमें मुआवजे का प्रावधान है वह करवाया जाएगा। इसमें गहनता से जांच करवाई जाएगी।

चेतपाल का फ़ाइल फोटो।

चेतपाल का फ़ाइल फोटो।

कल बहन ने बांधी थी चेतपाल को राखी

परिवार वाले को आश्वासन देना चाहता हूं। मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक ने कोर्ट में सरेंडर किया है। चेतपाल को सेवर थाना पुलिस ने नहीं पकड़ा था। मजिस्ट्रेट ने चेतपाल को ज्यूडिशरी कस्टडी में भेजा था। परिवार वाले बता रहे कल रक्षाबंधन पर वह चेतपाल से मिले थे। कल उसकी तबियत ठीक थी। आज सुबह 8 बजे उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच की जा रही है।

मौके पर कोतवाली, उद्योग नगर और सेवर थाना पुलिस मौजूद।

मौके पर कोतवाली, उद्योग नगर और सेवर थाना पुलिस मौजूद।

परिवार वाले कर रहे मुआवजे की मांग

चेतपाल की ताऊ के लड़के वीरेंद्र ने बताया कि आज सुबह चेतपाल की बहन मिलने आई थी। जेल प्रशासन का कहना है कि उसकी मौत कल शाम को हुई है। जेल प्रशासन ने हमें चेतपाल की मौत की सूचना नहीं दी है। कल चेतपाल की छोटी बहन जमुना राखी बांधकर गई है। जब वह ठीक था। उसने अपनी बहन को बताया कि मुझे जेल के अंदर पीटा जा रहा है। हमें यह भी नहीं पता की चेतपाल का शव कहां है। चेतपाल के पास दो लड़की हैं और 1 लड़का है। जिनके नाम सजल (17), वर्षा (15), गोकुल (14) हैं। उन्हें मुआवजा दिया जाए। पुलिस मौके पर वह हमसे कुछ नहीं कह रही। हम प्रदर्शन कर रहे हैं तो, पुलिस हम पर लाठियां बरसा रही हैं। कल वह बिल्कुल स्वस्थ था। आज जब बड़ी बहन गंगा मिलने आई तो, जेल प्रशासन प्रशासन ने उसकी मौत के बारे में बताया।

सेवर थाना SHO धर्मसिंह चेतपाल के परिजनों से समझाइश करते हुए।

सेवर थाना SHO धर्मसिंह चेतपाल के परिजनों से समझाइश करते हुए।

2018 में अवैध शराब बेचने का हुआ था मामला दर्ज

सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह का कहना है कि मृतक चेतपाल पर साल 2018 में शराब बेचने का मुकदमा चल रहा था। उसकी गांव में एक छोटी परचून की दुकान है वह वहां से अवैध शराब बेच रहा था। उस समय पुलिस ने उसे शराब बेचते हुए पकड़ा था। 7 अगस्त 2025 को जब वह तारीख पर कोर्ट गया तो, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। तब से वह जेल में बंद था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading