![]()
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सरकन कोपचा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सरकन कोपचा में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सदर थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि डोजा निवासी विनोद रोत अपने साथी के साथ बाइक पर डूंगरपुर से अपने घर जा रहा था। इस दौरान सरकन कोपचा में सामने से आ रही तेज गति की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने विनोद का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments