![]()
25 हजार के इनामी बदमाश रामकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। रामकेश 2018 में व्याख्याता नीतू गुर्जर की हत्या के मामले में वांछित था।
करौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दो सफलताएं हासिल की हैं। जिला स्पेशल टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश रामकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। रामकेश 2018 में व्याख्याता नीतू गुर्जर की हत्या के मामले में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी देवेश जाटव की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सात दिन तक जंगल और बीहड़ों में रैकी की। चरवाहा बनकर निगरानी के बाद रामकेश को जगन्नाथा के जंगल से पकड़ा गया।
टोडाभीम थाना क्षेत्र में 2018 में आरोपियों ने स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर नीतू गुर्जर की हत्या की थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन किए थे।
श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित हरकेश मीना की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। मुकेश मीना, राकेश मीना समेत करीब दर्जनभर लोगों ने दुकान पर हमला किया था। फायरिंग में युवक कमल घायल हुआ था। हमलावरों ने वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments