![]()
डालूराम मीणा और उसकी पत्नी मौसम मीणा को डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा पास कराने के मामले में गिरफ्तार किया है।
राजस्थान एसओजी की टीम ने आज डालूराम मीणा और उसकी पत्नी मौसम मीणा को जोधपुर के भोपालगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद की पत्नी मौसम मीणा को भाभी रेखा मीणा के लिए डमी कैंडिडेट बनाकर टीचर भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा में बैठाया था, जिसके कारण आरोपी
डीआईजी एसओजी परिस देशमुख ने बताया कि डालूराम मीणा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में खुद की जगह दूसरे को डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा में पास हुआ और एसआई बन गया था। एसओजी ने सबसे पहले डालूराम मीणा को ही गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने खुद की पत्नी मौसम मीणा (31), निवासी ठेकडा, पुलिस थाना महवा, जिला दौसा, हाल तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल द्वितीय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धेणुओं की ढाणी, भैरू नगर, औस्तरा, भोपालगढ, जोधपुर को भाभी रेखा मीणा के लिए स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) भर्ती परीक्षा 2022 में डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा में बैठाया था।
रेखा मीणा की तलाश की जा रही मौसम मीणा द्वारा अपनी जेठानी रेखा मीणा के स्थान पर डमी कैंडिडेट के रूप में बैठकर परीक्षा दी थी, जिससे रेखा मीणा की नौकरी लगी। इस केस में पुलिस टीम ने आज डालू और मौसम मीणा को गिरफ्तार किया है। वहीं, रेखा मीणा की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments