☜ Click Here to Star Rating


मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व सरकार पर कई आरोप लगाए।

कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने SI भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- कोर्ट ने SI भर्ती को रद्द नहीं किया है। कोर्ट ने अपना ऑब्जर्वेशन सरकार को भेजा है। इसकी जांच कर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भेजा जाएगा। उन्होंने जो ऑब्जर्वेशन किया वह

.

कोर्ट ने अपना ऑब्जर्वेशन सरकार को भेजकर कहा है कि इसकी जांच कर RPSC को भेजा जाए। उन्होंने जो ऑब्जर्वेशन किया, वह बहुत महत्वपूर्ण है।

मंत्री जोगाराम ने कांग्रेस की पूर्व की सरकार पर भी आरोप लगाए। पटेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में RPSC में जितने भी सदस्य और अध्यक्ष बने। उनके ऊपर प्रश्नचिह्न लगे और जांच का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहा- जब खुद RPSC के मेंबर इसमें शामिल है, तो इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। RPSC की पूरी जांच होकर पुनर्गठन होना चाहिए।

मंत्री ने कहा- एक तरीके से कोर्ट ने भाजपा सरकार की प्रशंसा की है। SI भर्ती पेपर लीक मामला सामने आते ही सरकार ने सबसे पहले इसकी जांच शुरू की और SIT गठन की। पहला मुकदमा दर्ज किया। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह भर्ती हुई है, लेकिन उनकी ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- कई जो प्रभावित याचिकाकर्ता है, जिनका चयन हुआ था। उनका अपना पक्ष है, वे डिवीजन बेंच में अपील करें।

डिवीजन बेंच में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा- इसमें विधि-विभाग की ओर से परीक्षण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने ये भी संकेत दिया कि जो 1051 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में इनको भी समाहित किया जाए। इस विषय को भी मेंशन किया जा रहा है।

इस भर्ती में जो दोषी है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जितनी भी कांग्रेस कार्यकाल के दौरान भर्ती हुई और जिनकी लिप्तता पाई जा रही है। उन सबकी जांच की जा रही है।

चाहे छोटी हो या बड़ी मछली, जो भी गुनहगार है, वह पकड़ा जाएगा। बेगुनाह को कोई आंच नहीं आएगी और इसमें पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी होगा तो चाहे वह राजनीतिक तौर पर या कोई भी बड़ा आदमी क्यों न हो,जिसने दोष किया है, उसको ये सरकार नहीं छोड़ेगी।

अब जानिए क्या था हाईकोर्ट का आदेश… राजस्थान हाई कोर्ट ने 28 अगस्त को एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी थी। 859 पदों के लिए एग्जाम हुआ था। पेपर लीक में कई ट्रेनी एसआई पकड़े गए थे। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने फैसला सुनाते हुए 202 पेज के आदेश में कहा था- इस भर्ती का पेपर पूरे प्रदेश में फैला।

पेपर लीक में आरपीएससी के 6 सदस्यों की भूमिका थी। ब्लूटूथ गैंग के पास भी भर्ती का पेपर पहुंचा। इन हालातों में इस भर्ती को जारी नहीं रखा जा सकता है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि साल 2025 की भर्ती में इस भर्ती के पद भी जोड़े जाए। वहीं एसआई भर्ती 2021 के सभी अभ्यर्थियों को इसमें फिर शामिल किया जाए।

हाई कोर्ट ने आरपीएससी को लेकर क्या कहा था?

1. RPSC के तत्कालीन अध्यक्ष की भी गड़बड़ी मानी कोर्ट ने अपने 202 पेज के आदेश में कहा था- इस भर्ती के पेपर लीक होने में आरपीएससी के चेयरमैन सहित 6 सदस्यों की सक्रिय भूमिका भी सामने आई। इससे साबित है कि घर के भेदियों ने ही लंका को ढहा दिया। भर्ती की गोपनीयता तब ही भंग हो गई थी, जब आरपीएससी के पूर्व सदस्य ने हाथ लिखित पेपर प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचने से पहले ही लीक कर दिया था। आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन संजय श्रोत्रिय के भी मामले में शामिल होने से इसकी गंभीरता बढ़ती है।

2. आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्य और जसवंत राठी पर सवाल श्रोत्रिय ने न केवल रामूराम राईका को उनके बेटे और बेटी के इंटरव्यू से संबंधित भविष्य की कार्रवाई के बारे में निर्देश दिए, बल्कि खुद ने भी इंटरव्यू पैनल में सक्रिय तौर पर भाग लिया था।

कोर्ट ने RPSC के सदस्यों की गंभीर लिप्तता मानते हुए आदेश में कहा- रामूराम राईका ने बाबूलाल कटारा, संगीता आर्य, मंजू शर्मा और जसवंत राठी से अपने दोनों बच्चों के इंटरव्यू को लेकर बात की है, जो सिस्टमैटिक भ्रष्टाचार को दर्शाता है।

3. कटारा को इंटरव्यू पैनल में शामिल करना गंभीर अपराध राईका अपने बच्चों को पास करने के लिए संजय श्रोत्रिय से मिला और शोभा राईका की फोटो कटारा को दिखाकर ड्रेस भी बताई और शोभा राईका के इंटरव्यू पैनल में बाबूलाल कटारा ही था। बेटे देवेश राईका के इंटरव्यू पैनल में संजय श्रोत्रिय था। ऐसे में इस भर्ती की शुचिता नहीं रही है और इसको इसी स्टेज पर रद्द कर दिया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने आदेश में लिखा था- विवादित भर्ती प्रक्रिया के इंटरव्यू पैनल में बाबू लाल कटारा को शामिल करना, अपने आप में एक गंभीर अपराध है। जबकि उदयपुर में बाबू लाल कटारा के खिलाफ जांच चल रही थी।

4.प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचने से पहले ही लीक हुआ पेपर कोर्ट ने कहा था- आरपीएससी सदस्य ने पेपर प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचने से पहले ही लीक कर दिया था। रामूराम राईका ने बाबूलाल कटारा को बताया था कि उसकी बेटी इंटरव्यू में कौनसी ड्रेस पहनकर आएगी, जिससे वो उसे पहचान सके।

ये खबर भी पढ़ें…

पूर्व RPSC चेयरमैन बोले-SI इंटरव्यू में कई पुलिस-अधिकारी शामिल:उनसे भी हो पूछताछ, मैं फेवर करता तो 50 में से 28 नंबर ही देता क्या?

राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द की:कोर्ट ने कहा- RPSC के तत्कालीन चेयरमैन समेत 6 मेंबर की पेपर लीक में भूमिका

SI-भर्ती रद्द होने पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया डांस:बोले- मंत्री-अधिकारी नहीं चाहते थे भर्ती रद्द हो, अब कई नेता क्रेडिट के लिए भागेंगे

ADG वीके सिंह बोले- पेपर लीक करने लगे थे तस्कर:माफिया को लगता था, इसमें कमाई ज्यादा; 55 ट्रेनी एसआई सहित 122 लोग पकड़े गए थे

किरोड़ी बेनीवाल से बोले- तुम लुटेरे-चोर, कागज दूं क्या:बेनीवाल ने कहा- लुटेरे बिकाऊ आप हो, बजरी लूटी; साथ बैठने वाले को भी बेच देते हो



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading