जालोर | शहर के एक निजी स्कूल में शनिवार देर शाम को श्रीशांतिनाथ गुरुकुलम घुमंतू छात्रावास का वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें छात्रावास के बच्चों ने शारीरिक प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर घुम
मुख्य वक्ता कैलाश पटेल ने कहा कि घुमंतू जातियों की भाषा, बोली, उनकी संस्कृति तथा गायन-वाद उनका भूषण है जिसके संरक्षण की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि श्रवणसिंह राव ने जैविक खेती पर जोर दिया तथा घुमंतु जातियों के इतिहास के बारे में जानकारी दी। समिति के प्रबंध अध्यक्ष नंदकिशोर रांदड़ ने आगंतुक मेहमानों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। वहीं सचिव कानाराम परमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन पुखराज भाटी और अश्विन राजपुरोहित ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments