![]()
पहाड़गंज मलूसर रोड शांति नगर में 12 दिन पहले हुए लैंडस्लाइड का मलबा परेशानी का कारण बन गया है। लैंडस्लाइड में पत्थर, मिट्टी व चट्टानें गिरी है। पहाड़ी तक जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। इस कारण खच्चर की मदद से पहाड़ी पर पत्थरों को तोड़कर नीचे लाया जा रहा है। करीब एक सप्ताह से मलबा नीचे ट्रामवे स्टेशन के निकट खाली जगह पर पटका जा रहा है।
अभी तक केवल चार डंपर ही पत्थर निकले हैं। पहाड़ी से आ रहे पत्थर चुनाई वाले हैं। एक साथ चुनाई के इतने पत्थर देखकर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार व निगम के कई कार्मिकों का मन डोल गया है और इन पत्थरों को अपने यहां खाली करवाए जाने का प्रयास हो रहा है। निगम के डंपर व जेसीबी मदद लिए जाने की बात सामने आई। इन पत्थरों के दुरुपयोग की सूचना निगम आयुक्त तक पहुंच गई।
आयुक्त ने ट्रामवे प्रभारी को इन सभी पत्थरों व मलबा को उठाकर बाडी नदी के निकट निगम के खाली प्लॉट पर पटकने के निर्देश दिए। निगम ने यहां पर तारबंदी कर रखी है। यहां से पत्थर उठाकर वहां खाली किए जाने का काम शुरू किया जा रहा है। पहाड़ी से आने वाले सभी पत्थरों को वहां खाली करके निगम अपने किसी निर्माण या सड़क बनाने के दौरान भर्ती में काम में लेकर कमाई कर सकेगा। आयुक्त के आदेशों के बाद एक टीम इन पत्थरों की शिफ्टिंग में लगी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments