![]()
डूंगरपुर| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक जिला अध्यक्ष बलवंत बामणिया की अध्यक्षता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा के मुख्य आतिथ्य व जिला सभाध्यक्ष भारत सिंह राणावत के विशिष्ट आतिथ्य में डाइट सभागार में हुई।
बैठक में 26 व 27 सितम्बर को जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। अधिवेशन का उद्घाटन राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में होगा। बैठक में शिक्षा निदेशालय के जारी बोर्ड परीक्षा में प्रायोगिक व सत्रांक को छोड़कर लिखित परीक्षा में 40 फीसदी अंक प्राप्त करने के अव्यवहारिक आदेश को प्रत्याहरित करने, विद्यालयों में कार्यरत ऑफलाइन शिक्षकों को शाला दर्पण पर ऑनलाइन कार्यग्रहण करवाने, पीड़ी मद के शिक्षकों का माह अगस्त का बकाया वेतन शीघ्र जमा करने, शिक्षकों की बकाया डीपीसी शीघ्र करने व स्थानान्तरण पर प्रतिबंध हटाने की मांग की गई।
गड़ा जसराजपुर गांव के एक निजी विद्यालय की स्कूल बस में विद्यार्थियों से पाकिस्तान समर्थित नारे लगवाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की गई। सुदर्शन सिंह चौहान, दक्षा कलाल, दिनेश मीणा, शंकरलाल कटारा, राजेंद्र मीणा, नागेंद्र मीणा, अरविंद रावल, प्रेमसिंह सिसोदिया, प्रवीण भूपतावत, लोकेश लबाना, रामशंकर डामोर, महेंद्र सिंह सोलंकी, जगदीश पाटीदार, नटवरलाल वर्मा, प्रभुलाल अंगारी, सुरेशचंद्र पाटीदार, रामलाल कटारा, हर्षवर्धन सिंह, मुकेश कुमार दवे सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments