☜ Click Here to Star Rating



जैसलमेर। नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह सोढा।

जैसलमेर नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढा आज डेनमार्क रवाना हुए। वे डेनमार्क में आयोजित हो रहे 18 दिवसीय हरित परिवर्तन विषय पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरित परिवर्तन के लिए अभ्यास, उपकरण और प्रौद्योगिकीय विषय पर प्रशिक्षण के लिए भारत से केवल 2 लोग

.

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सोढा

लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हरित परिवर्तन के लिए अभ्यास, उपकरण और प्रौद्योगिकीय विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें दस देशों के 27 प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारत की तरफ से आयुक्त लजपाल सिंह सोढा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोढा डेनमार्क मे 18 दिवसीय कोर्स मे हिस्सा लेंगे।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर होगा कोर्स

इस अठारह दिवसीय कोर्स में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा होगी। “हरित परिवर्तन” का अर्थ है पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रणालियों में बदलाव। यह प्रक्रिया कार्बन उत्सर्जन को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें हरित परिवर्तन के लिए अभ्यास, उपकरण और प्रौद्योगिकीय के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading