☜ Click Here to Star Rating



फलोदी में भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले में रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा, जीएसटी सुधार, आत्मनिर्भर भारत और सांसद खेल महोत्सव पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम

.

मुख्य वक्ता प्रसन्नचन्द मेहता ने बताया-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा जनसेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का अवसर है। प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणलाल पंचारिया ने कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना की।

जीएसटी सुधारों पर बोलते हुए सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार रंगा ने बताया कि नए सुधारों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं या तो टैक्स-फ्री होंगी या न्यूनतम दर पर मिलेंगी। इनमें चाय, दूध, दही, आटा, चावल, तेल, इडली-डोसा, चॉकलेट और मिठाइयां शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान सभी बूथों और मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके लिए संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।

सांसद खेल महोत्सव के संयोजक विक्रमादित्यसिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण 20 सितंबर तक चलेगा। खेल प्रतियोगिताएं 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

यह रहे उपस्थित कार्यशाला में रतन मेघवाल, जसवन्तसिंह इन्दा, ओम बोहरा, विक्रमादित्यसिंह, लाधुराम ढ़ाका, रेखा कंवर, मदन पालीवाल, सुनिल कुमार बुरड़, बाप रतनसिंह भाटी, शिवकुमार व्यास, मोती पुरोहित, सरिताकंवर, अनामिका थानवी, मेनका शंकर माचरा, सुखराम जाणी, शिवप्रकाश पंचारिया, दानसिंह बुडकिया, संजय कानासर, कृष्णपालसिंह, सहदेव चारण, रेवतसिंह सियाग, ओमसिंह मण्डला कल्ला, गोविन्दसिंह, जसवन्तसिंह इन्दा शेरगढ़, नाथुसिंह राठौड, भंवरलाल प्रजापत, ओमाराम चौधरी, युद्धवीरसिंह, सौरव बोहरा, सुनिल व्यास, सुखराम दमामी लोहावट, जयप्रकाश बोहरा, जगदीश पालीवाल, राजीव देवड़ा, हितेश थानवी, हनुमान विश्नोई एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading