कार्यक्रम में शुभारंभ करते हुए खिलाड़ी
भैरूनाथ अखाड़ा जालोर के ईश्वर नाथ महाराज के पावन सानिध्य व राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में रविवार को धानपुर में 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
गर्ग बोले- जालोर का नाम रोशन करें
कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेलों का विशेष महत्व है क्योंकि इसी उम्र में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की नींव रखी जाती है। जब छात्र मैदान में खेलते हैं तो उनमें आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। हार-जीत का अनुभव जीवन के संघर्षों के लिए उन्हें तैयार करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने प्रतिभा के दम पर जालोर जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
उन्होंने कहा कि जालोर का विकास करने मे कोई भी कमी नहीं रहेगी। उन्होंने धानपुर प्याऊ से धानपुर गांव तक एक किलोमीटर सीसी सड़क बनाने की बात कही। समारोह के अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश मीना ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।
उद्घाटन मैच मे केशवना ने आहोर को 3 गोल से हराया
प्रतियोगिता संयोजक रूप सिंह राठौड़ ने बताया की हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गुरु शिखर केशवना व संस्कार स्कूल आहोर के बिच खेला गया जिसमें 3 गोल से केशवना टीम विजय रही। निर्णायक मंडल में संयोजक रूप सिंह राठौड़, हीरालाल सोलंकी, माधु सिंह देवड़ा, ओब सिंह,रवि बेनीवाल जब्बार खान, परबत सिंह भाटी, गजेसिंह तेलवाड़ा, भींवदास स्वामी, अंगूरी धांधल, अजरा साइन आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह धानपुर, सुमेर सिंह धानपुर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जबर सिंह देवड़ा, रमेश चंद्र खोरवाल, तहसीलदार संजय बोराणा, उप प्रधान प्रतिनिधि हनवंत सिंह देवड़ा, पूर्व सीबीईओ रघुनाथ सिंह परिहार, प्रेमा राम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भागली सिंधलान, पीईईओ घनश्याम वैष्णव, प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह, प्रतियोगिता संयोजक रूप सिंह राठौड़ नारणावास आदि का समारोह मे साफा, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रमोद वैष्णव ने किया।
इस अवसर पर नाथू सोलंकी, मुकेश सुंदेशा, शारीरिक शिक्षक ओब सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह धानपुर, टीकमा राम घांची, भवरू खान पठान, जसपाल सिंह, अमरदास वैष्णव, डिंपल राजपुरोहित, डूंगर सिंह दहिया, भोला राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments