आज की सबसे बड़ी खबर जैसलमेर से है। यहां किसान की हत्या के बाद तनाव हो गया। गांव में घुसी भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें… 1. जैसलमेर में तनाव, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे जैसलमेर के डांगरी गांव में किसान की हत्या के बाद तनाव हो गया। भीड़ गांव में घुस गई और स्कॉर्पियो को आग लगा दी। लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पूरी खबर पढ़ें

2. कांग्रेस विधायकों का वेल में हंगामा और नारेबाजी राजस्थान विधानसभा में भारी बारिश से खराब हुई फसलों के मुद्दे पर गुरुवार को हंगामा हुआ। हंगामे के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामा कर रहे कांग्रेसी विधायकों से स्पीकर ने शांत रहने को कहा, लेकिन नहीं माने। हंगामे के बीच तीन बिल पारित किए गए। पूरी खबर पढ़ें

3. BJP विधायक की बेटी पर फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लेने का आरोप ब्यावर से बीजेपी विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी पर फर्जी सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी लेने का आरोप है। भीलवाड़ा के करेड़ा में तहसीलदार कंचन चौहान के खिलाफ अब निदेशालय विशेष योग्यजन ने जांच की सिफारिश की है। पूरी खबर पढ़ें
4. नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत झालावाड़ में स्कूल हादसे के विरोध मे प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या धरना-प्रदर्शन करना भी अपराध है। पूरी खबर पढ़ें
5. प्रॉपर्टी कारोबारी के घर जमीन में गड़ी मिली तिजोरी जयपुर में इनकम टैक्स की रेड में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में जमीन में गड़ी खुफिया तिजोरी मिली। एक कमरे के फर्श में कुछ गड़बड़ लगी तो मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद फर्श को तोड़ा गया। तिजोरी में ज्वेलरी और भारी मात्रा में नकदी मिली। कैश को गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. 15 साल से सूखी नदी में पानी, चुनरी ओढ़ाई राजस्थान में तेज बरसात से नदी-नालों में उफान है। बांसवाड़ा में माही बजाज सागर बांध के सभी 16 गेट खोले गए। दौसा में 15 साल से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी में पानी आया तो ग्रामीण झूमने लगे। अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने की आशंका के चलते प्रशासन ने करीब 80 मकान खाली करवाना शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

7. हॉस्टल में सिखा रहे थे- भगवान को मानोगे तो नर्क जाओगे अलवर में धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने एक हॉस्टल में छापेमारी की तो बच्चे हॉस्टल की दीवार कूदकर भागने लगे। पुलिसवाले बच्चों को समझाते रहे कि वो यहां उनके लिए आए हैं, डरो मत, नीचे आ जाओ। इसके बाद बच्चों ने बताया कि उन्हें सिखाया जाता था कि- भगवान को मानोगे तो नर्क में जाओगे। पूरी खबर पढ़ें

8. लेपर्ड के हमले में नाबालिग लड़की की मौत सिरोही में लेपर्ड के हमले में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। लेपर्ड उसे जबड़े में दबाकर ले गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो लेपर्ड भाग निकला, लेकिन तब तक नाबालिग की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. केक काटकर मनाया गड्ढे का जन्मदिन उदयपुर में सड़क पर हुए गड्ढे का जन्मदिन मनाया गया। गड्ढे का एक साल पूरा होने पर लोगों ने विरोध स्वरूप सेरेमनी का आयोजन किया। लोगों ने बताया- बारिश के समय इस गड्ढे से मुसीबतें बढ़ गई हैं, लेकिन किसी ने एक साल में इसकी सुध नहीं ली। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास 10. RSS की 3 दिन की समन्वय बैठक शुरू होगी RSS के दिग्गज शुक्रवार को जोधपुर में जुटेंगे। यहां संघ की तीन दिन की समन्वय बैठक शुरू होगी, जो 7 सितंबर तक चलेगी। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments