![]()
गजनुआ गांव के लोग परसीमन के विरोध में कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे।
भरतपुर जिले के बयाना इलाके के लोग परिसीमन से नाराज होकर आज कलेक्टर से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गजनुआ गांव को सिंघानिया ग्राम पंचायत से निकालकर तरसूमा ग्राम पंचायत में कर दिया गया है। अब ग्रामीणों को तरसूमा जाने के लिए 10 किलोमीटर का सफर तय
नई ग्राम पंचायत 10 किलोमीटर दूर
हंसराम निवासी गजनुआ थाना बयाना ने बताया कि गजनुआ गांव पहले सिंघानिया ग्राम पंचायत में आता था। गजनुआ गांव सिंघानिया ग्राम पंचायत से 4 किलोमीटर दूर स्थित है। ग्रामीण सिंघानिया ग्राम पंचायत पर कभी भी आ जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन परिसीमन की प्रक्रिया के अनुसार गजनुआ गांव को तरसूमा पंचायत में मिला दिया गया है। तरसूमा ग्राम पंचायत गजनुआ से 10 किलोमीटर दूर है। तरसूमा गांव के दबंग लोग SC वर्ग के लोगों पर दबंगई दिखाते हैं। तरसूमा गांव 1000 SC वर्ग का वोट बैंक है उसके बाद भी वह उन्हें चुनाव नहीं लड़ने देते।
दबंग दलित वर्ग के लोगों को नहीं लड़ने देते चुनाव
वह अपनी दबंगई से आवेदकों के पर्चे वापस करवा देते हैं। तरसूमा ग्राम पंचायत दूर होने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। इसलिए वहां दबंगों की वजह से SC वर्ग के लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। दो बार ग्राम पंचायत की SC सीट आई उसके बाद भी दबंगों ने सभी के पर्चे वापस करवा दिए और अपने फेबर वे व्यक्ति को निर्विरोध सरपंच का चुनाव जितवा दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments